बमरौली कटारा पुलिस की तत्परता से कुछ घंटों में मिली 4 वर्षीय गुमशुदा बालिका, परिजनों को किया सुपुर्द - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 12 अगस्त 2026

बमरौली कटारा पुलिस की तत्परता से कुछ घंटों में मिली 4 वर्षीय गुमशुदा बालिका, परिजनों को किया सुपुर्द

बमरौली कटारा पुलिस की तत्परता से कुछ घंटों में मिली 4 वर्षीय गुमशुदा बालिका, परिजनों को किया सुपुर्द

आगरा। थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मां से बिछड़ी 4 वर्षीय मासूम बालिका को कुछ ही घंटों में सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय बालिका के गुम होने की सूचना मिलने के बाद बमरौली कटारा पुलिस तत्काल उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस टीम के साथ एंटी रोमियो टीम ने भी खोजबीन में सक्रियता दिखाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बालिका को सामने देखते ही उसकी मां के चेहरे पर खुशी लौट आई। मां ने पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण उनकी बेटी कुछ ही घंटों में सुरक्षित उनके पास वापस आ गई।

बमरौली कटारा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस टीम ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुमशुदा मासूम को सकुशल उसके परिवार से मिला दिया।

video

Pages