आगरा में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार, आठ बाइक और नकदी बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 1 अगस्त 2026

आगरा में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार, आठ बाइक और नकदी बरामद

आगरा में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार, आठ बाइक और नकदी बरामद

आगरा में जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एकता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से नकदी, ताश की गड्डी और आठ मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त नगर एवं अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध के नेतृत्व में नगर जोन में जुआ खेलने और सट्टे की खाई-बाड़ी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जुलाई 2026 को थाना एकता पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिगनेर स्थित आर.एस. ढाबे के पीछे खाली मैदान में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों भोले एवं प्रेम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, एक जूट का बोरा, 5,600 रुपये की नकदी तथा आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना एकता में मुकदमा अपराध संख्या 367/2026 दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

video

Pages