आगरा: बसई जगनेर पुलिस ने चोरी की गई गाय और बछड़ा किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

आगरा: बसई जगनेर पुलिस ने चोरी की गई गाय और बछड़ा किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

आगरा: बसई जगनेर पुलिस ने चोरी की गई गाय और बछड़ा किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

आगरा के थाना बसई जगनेर पुलिस ने चोरी की गई गाय और उसके बछड़े को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजस्थान सीमा की ओर कोट बॉर्डर के पास ग्राम सिंगरावली मार्ग से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, एक किसान ने थाना बसई जगनेर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खेत में बंधी गाय को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बसई जगनेर में मुकदमा संख्या 38/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गाय और उसके बछड़े सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने वादी को मौके पर बुलाया, जहां उसने बरामद गाय की पहचान अपनी चोरी हुई गाय के रूप में की। इसके बाद गाय को नियमानुसार सुपुर्दगी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

video

Pages