निपुण आकलन एवं निपुण विद्यालय प्राथमिकता - विजय प्रताप सिंह
जनपद आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में 24 एवं 25 अगस्त 2026 को जनपद आगरा की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 530 से अधिक शिक्षक संकुल मौजूद रहे।
प्रथम दिवस फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, सैया, खेरागढ़, अछनेरा, एत्मादपुर, अकोला एवं बिचपुरी के शिक्षक संकुलों ने प्रतिभाग किया । जबकि द्वितीय दिवस पिनाहट, बा, जगनेर, जैतपुर कला, खंदौली, शमशाबाद, नगर क्षेत्र एवं बरौली अहीर के शिक्षक संकुलों द्वारा प्रतिभाग किया गया । दो दिवसीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक में बोलते हुए उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट आगरा विजय प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी को प्रतिमाह सभी बच्चों का आकलन करना है जिससे नवंबर माह में होने वाले निपुण आकलन हेतु हम जनपद के सभी छात्र-छात्राओं को तैयार कर सकें। बैठक का संचालन करते हुए निपुण प्रभारी धर्मेंद्र प्रसाद गौतम ने समस्त एजेंडा बिंदुओं विद्यालय में समुचित समय सारणी बनाकर शिक्षण कार्य आवंटन, समस्त शिक्षकों को राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, शिक्षक डायरी, शिक्षण योजना, टीएलएम, दीक्षा ऐप, रीड अलॉन्ग
ऐप, निपुण लक्ष्य ऐप, गणित एवं विज्ञान किट, शिक्षक-संदर्शिका तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रिंट सामग्री के माध्यम से नियमित प्रभावी शिक्षण किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया, निपुण तालिका को अनिवार्य रूप से भरे जाने, अभिभावकों एवं एसएमसी सदस्यों के साथ गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक मीटिंग कराए जाने, समस्यात्मक छात्रों तथा उनकी समस्याओं की पहचान कर उनके लिए उचित उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था पर सभी को निर्देश प्रदान किये। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक् से एक-एक उत्कृष्ट नवाचार प्रक्रिया का उपचारात्मक शिक्षण में प्रयोग पर प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रवक्ता डा. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि शिक्षक संकुल स्तर पर शत-प्रतिशत छात्रों को माह अक्टूबर तक निपुण बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें जिससे जनपद एक बेहतर स्थान प्राप्त कर सके। साथ ही समस्त शिक्षकों द्वारा निपुण प्लस लक्ष्य ऐप के माध्यम से प्रत्येक छात्र का आकलन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। समीक्षा बैठक को वरिष्ठ प्रवक्ता ललित मोहन पाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता अनिल कुमार, यशवीर सिंह, डॉ प्रज्ञा शर्मा, संजीव कुमार सत्यार्थी, रचना यादव, लक्ष्मी शर्मा, यशपाल सिंह, अबु मोहम्मद आसिफ, पुष्पेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, डॉ दिलीप कुमार गुप्ता, रंजना पांडे सहित समस्त प्रवक्ताओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रसाद गौतम ने किया।