नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को थाना खेरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा। थाना खेरागढ़ पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाना खेरागढ़ पर वादी द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को अभियुक्त नीतेश द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना खेरागढ़ पर मु0अ0सं0 163/2026, धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले में थाना खेरागढ़ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित अभियुक्त नीतेश को सैंया पुल से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 87 बीएनएस का लोप करते हुए धारा 64(1) बीएनएस तथा धारा 5(1)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
बालिका सकुशल बरामद: थाना खेरागढ़ पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।