नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, एत्मादपुर पुलिस ने की कार्रवाई
आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, वादी की ओर से थाना एत्मादपुर में तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी रमेश द्वारा छेड़छाड़ की गई। तहरीर के आधार पर थाना एत्मादपुर में मु0अ0सं0 0238/2026, धारा 74 बीएनएस एवं 9(m)/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना एत्मादपुर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित आरोपी को ग्राम नहर कठी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।