बमरौली कटारा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आगरा। जनपद में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चेकिंग और तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि केस संख्या 3429/19, अपराध संख्या 186/19, धारा 135 विद्युत अधिनियम, थाना डौकी से संबंधित वारंटी अभियुक्त अपने मकान पर मौजूद है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त देव भटनागर पुत्र अजेन्द्र भटनागर, निवासी खसरा संख्या 494, थाना बमरौली कटारा, आगरा को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है।