छह माह के लिए जिला बदर हुआ आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्त, थाना एकता पुलिस की कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 24 अगस्त 2026

छह माह के लिए जिला बदर हुआ आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्त, थाना एकता पुलिस की कार्रवाई

छह माह के लिए जिला बदर हुआ आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्त, थाना एकता पुलिस की कार्रवाई

आगरा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट आगरा पुलिस द्वारा लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना एकता पुलिस टीम ने आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहने वाले अभियुक्त के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त, नगर के नेतृत्व में नगर जोन में वांछित, इनामिया एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ-साथ संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के आदेशानुसार थाना एकता पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ललित यादव पुत्र गिरीश चन्द्र के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे अग्रिम छह माह के लिए जनपद आगरा से जिला बदर किया गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त विभिन्न आपराधिक घटनाओं में लगातार संलिप्त रहा है, जिसके चलते उसके विरुद्ध यह निरोधात्मक कार्रवाई की गई। जिला बदर की अवधि के दौरान अभियुक्त छह माह तक जनपद आगरा की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में कड़ा संदेश गया है। थाना एकता पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर लगातार नजर रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages