आगरा: नन्हे-मुन्ने बच्चों की चहक से गूंज उठा एत्माद्दौला थाना, पुलिस से रूबरू हुए विद्यार्थी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 1 अगस्त 2026

आगरा: नन्हे-मुन्ने बच्चों की चहक से गूंज उठा एत्माद्दौला थाना, पुलिस से रूबरू हुए विद्यार्थी

आगरा: नन्हे-मुन्ने बच्चों की चहक से गूंज उठा एत्माद्दौला थाना, पुलिस से रूबरू हुए विद्यार्थी

आगरा में शुक्रवार को उस समय एत्माद्दौला थाना नन्हे-मुन्ने बच्चों की मुस्कान और उत्साह से गुलजार हो उठा, जब श्यामलाल सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, यमुना ब्रिज की शिशु वाटिका के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर थाने पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

थाना परिसर पहुंचने पर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे एवं उनकी पूरी टीम ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को थाने के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कराया और बेहद सरल भाषा में पुलिस के कार्य, हेल्पलाइन नंबरों तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने भी उत्सुकता के साथ सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सहजता से जवाब दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों के मन से पुलिस के प्रति भय को दूर करना और उनमें सुरक्षा, कानून के प्रति सम्मान तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना था।

प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने कहा कि ऐसे व्यावहारिक शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे उन्हें किताबों से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन में विभिन्न संस्थाओं की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलता है और समाज में पुलिस की सकारात्मक भूमिका के प्रति विश्वास भी बढ़ता है।

video

Pages