ईद मिलादुन्नबी के मुबारक जुलूस में शामिल हुए सपा नेता शब्बीर अब्बास, दिया अमन-मोहब्बत का पैगाम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक जुलूस में शामिल हुए सपा नेता शब्बीर अब्बास, दिया अमन-मोहब्बत का पैगाम

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक जुलूस में शामिल हुए सपा नेता शब्बीर अब्बास, दिया अमन-मोहब्बत का पैगाम

आगरा। ईद मिलादुन्नबी (बारावफ़ात) के मुबारक अवसर पर समाजवादी पार्टी आगरा महानगर के नेता शब्बीर अब्बास ने ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश की ओर से आयोजित जुलूस-ए-मिलाद में शामिल होकर अकीदत पेश की। उन्होंने सरकार-ए-दो आलम, रहमतुल्लिल आलमीन हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की बारगाह में अकीदत के फूल पेश करते हुए तमाम लोगों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी।

मस्जिद कंठ वाली, सदर भट्टी से शुरू हुआ यह मुबारक जुलूस कसाई वाली मस्जिद, जामा मस्जिद, सब्ज़ी कटरा, कुरैशियान और ताजगंज के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने उत्साह और खिराज-ए-अकीदत के साथ शिरकत की। पूरे मार्ग में लोगों ने मिलाद की खुशियां मनाते हुए नबी-ए-करीम ﷺ की आमद की खुशी का इज़हार किया।

इस मौके पर शब्बीर अब्बास ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे, अमन और इंसाफ का संदेश है। हमें नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।

उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला सभी को नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत पर चलने की तौफ़ीक़ अता फरमाए और देश में अमन, खुशहाली, मोहब्बत तथा भाईचारा कायम रखे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने तथा समाज में सद्भाव की भावना मजबूत करने का काम करते हैं।

अंत में शब्बीर अब्बास ने तमाम अहल-ए-वतन को ईद मिलादुन्नबी (बारावफ़ात) की दिली मुबारकबाद दी और सभी से अमन, मोहब्बत व भाईचारे का पैगाम आगे बढ़ाने की अपील की।

video

Pages