रसोइयों को मिला स्वास्थ्य-सुरक्षा का संबल : खंदौली में हुआ कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 24 अगस्त 2026

रसोइयों को मिला स्वास्थ्य-सुरक्षा का संबल : खंदौली में हुआ कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण

रसोइयों को मिला स्वास्थ्य-सुरक्षा का संबल : खंदौली में हुआ कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण

जनपद आगरा:-खंदौली विद्यालयों में नौनिहालों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण की मजबूत नींव रखने वाली रसोइया हेतु सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया प्रदेश भर के 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित करने की योजना के तहत विकास खंड खंदौली के ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख खंदौली/प्रशासक ने शिरकत कर रसोइयों को प्रति 5 लाख के स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय की रसोई में जलने वाला चूल्हा केवल भोजन ही नहीं पकाता, बल्कि लाखों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को भी ऊर्जा देता है। 'पीएम पोषण' योजना की वास्तविक आधारशक्ति इन कर्मयोगी बहनों के प्रति डबल इंजन सरकार का यह कदम कृतज्ञता और उनके सुरक्षित, स्वस्थ व सम्मानजनक जीवन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है। कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ , राहुल सक्सेना , विवेक माहेश्वरी , भुवनेश कुमार , ज्ञान प्रताप सिंह , रोहित भारद्वाज , राजेश कुमार , मृत्युंजय पाठक , अरुणेश कुमार , अध्यापक जयप्रकाश बंसल , विजय यादव , अनिल कुमार निगम , भुवनेश कुमार , तिलक सिंह,  गणेश शंकर शर्मा एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, शिक्षक और बड़ी संख्या में रसोइया माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

video

Pages