भैंस चोरी करने वाले शातिर आरोपी को मलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

भैंस चोरी करने वाले शातिर आरोपी को मलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

भैंस चोरी करने वाले शातिर आरोपी को मलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा। थाना मलपुरा पुलिस ने पशु चोरी के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मुल्ला की प्याऊ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाड़े से भैंस चोरी कर कार में ले जा रहे थे चोर

पुलिस के अनुसार, थाना मलपुरा में एक वादी ने तहरीर दी थी कि रात के समय कुछ अज्ञात चोर उसके बाड़े में बंधी भैंस को कार में लादकर चोरी कर ले जा रहे थे। इसी दौरान वादी की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया।

वादी के शोर मचाने पर चोर घबरा गए और अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना मलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 372/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना मलपुरा पुलिस ने टीम गठित की। पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संलिप्त आरोपी शाहरुख को मुल्ला की प्याऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages