फतेहपुर सीकरी पुलिस ने बरामद किया गुम मोबाइल, आवेदक को लौटाकर जीता भरोसा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

फतेहपुर सीकरी पुलिस ने बरामद किया गुम मोबाइल, आवेदक को लौटाकर जीता भरोसा

फतेहपुर सीकरी पुलिस ने बरामद किया गुम मोबाइल, आवेदक को लौटाकर जीता भरोसा

आगरा। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तकनीकी दक्षता और सर्विलांस के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया। लंबे समय से अपने मोबाइल के वापस मिलने की उम्मीद लगाए आवेदक को जब पुलिस ने उसका फोन लौटाया तो उसके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों के साथ CEIR पोर्टल की सहायता लेते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने में सफलता हासिल की। मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने नियमानुसार उसे आवेदक को सुपुर्द कर दिया।

मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम और आगरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन के बीच पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

आगरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही CEIR पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक कराने एवं शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने में पुलिस को मदद मिल सके।

तकनीक और पुलिस के बेहतर समन्वय से गुम मोबाइल की बरामदगी ने एक बार फिर साबित किया है कि सतर्कता और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल से लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस दिलाई जा सकती है।

video

Pages