पशु चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, जगनेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

पशु चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, जगनेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा

पशु चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, जगनेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा

आगरा। थाना जगनेर क्षेत्र में पशु चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम झीटपुरा के पास ग्राम राजेपुरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, थाना जगनेर पर वादी ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर इण्डेन गैस गोदाम जगनेर से उसकी दो भैंस और एक बछड़ा चोरी कर ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना जगनेर पर मुकदमा अपराध संख्या 95/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना जगनेर पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ ही क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम झीटपुरा के पास राजेपुरा जाने वाले रास्ते से राहुल शर्मा और नीरज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से पशु चोरी की घटना के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

video

Pages