एत्मादपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार; तीन आरोपी फरार
आगरा। थाना एत्मादपुर पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 4,280 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह के अनुसार, 25 अगस्त को थाना एत्मादपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भागूपुर पुल के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे कुबेर उर्फ नेकेश लाल और अरविंद कुमार, दोनों निवासी छोटा भागूपुर, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद सोने, योगेश और कान्हा, सभी निवासी भागूपुर, वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और मौके से 52 ताश के पत्ते तथा 4,280 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना एत्मादपुर में मु0अ0सं0 328/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लालजी सरोज, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, कांस्टेबल ललित कुमार और कांस्टेबल अवनीश गिरी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।