आगरा: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मलपुरा पुलिस की कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 5 अगस्त 2026

आगरा: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मलपुरा पुलिस की कार्रवाई

आगरा: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मलपुरा पुलिस की कार्रवाई

आगरा। थाना मलपुरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाना मलपुरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। विरोध करने और जानकारी लेने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। शिकायत के आधार पर थाना मलपुरा में मुकदमा संख्या 323/2026 धारा 352/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 137(2), 351(3), 61(2), 64(2)(m) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 के साथ धारा 5(एल)/6 की बढ़ोतरी की गई।

थाना मलपुरा पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम जारुआ कटरा से आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

video

Pages