यमुना में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

यमुना में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

यमुना में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घाट बजरिया पर यमुना नदी में नहाने के दौरान 23 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई तथा युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार डूबने वाले युवक की पहचान समीर उर्फ कल्ली (23) निवासी पेच नगला फतूरी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समीर यमुना नदी में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। युवक की तलाश लगातार जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी घाट पर पहुंच गए। युवक के लापता होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है और युवक का पता लगाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना के संबंध में आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

video

Pages