यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस से टकराया लोडर ऑटो, आगरा के दो युवकों की मौत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस से टकराया लोडर ऑटो, आगरा के दो युवकों की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस से टकराया लोडर ऑटो, आगरा के दो युवकों की मौत

आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में आगरा के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों एक लोडर ऑटो से जेवर की ओर जा रहे थे, तभी मथुरा क्षेत्र में उनकी गाड़ी एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी विपिन शहर की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह कंपनी संचालक की स्कूटी छोड़ने के लिए लोडर ऑटो से जेवर जा रहे थे। ऑटो को थाना छत्ता क्षेत्र निवासी पवन चला रहे थे।

मंगलवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा क्षेत्र में माइल स्टोन 112 के पास लोडर ऑटो की एंबुलेंस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने घायलों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान विपिन और पवन ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

video

Pages