एत्मादपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एत्मादपुर (आगरा) थाना एत्मादपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पीड़ित बालिका का पड़ोसी है, जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 28 जून को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि 27 जून को उनके ही पड़ोस में रहने वाले रमेश पुत्र पप्पू ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रमेश के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0238/2026 धारा 74 बीएनएस व 9(m)/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए छिपा हुआ था। सोमवार को एत्मादपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग व गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी ग्राम नहर कठी के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया।