10 से 25 सितंबर तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, अन्त्योदय को मिलेगा 35 किलो खाद्यान्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 9 सितंबर 2026

10 से 25 सितंबर तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, अन्त्योदय को मिलेगा 35 किलो खाद्यान्न

10 से 25 सितंबर तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, अन्त्योदय को मिलेगा 35 किलो खाद्यान्न

अन्त्योदय कार्डधारकों को 21 किलो गेहूं, 14 किलो चावल और 18 रुपये किलो की दर से 3 किलो चीनी मिलेगी - जिला पूर्ति अधिकारी

आगरा:-जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया है कि जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि आयुक्त महोदय, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0  के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार द्वारा गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एन०एफ०एस०ए० में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक 01 जनवरी, 2024 से 05 वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 21 किग्रा0 गेहूँ व 14 किग्रा0 चावल (कुल 35 किग्रा0 खाद्यान्न) का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्ड धारकों/लाभार्थियों को 03 किग्रा0 गेहूँ व 02 किग्रा0 चावल प्रति यूनिट (कुल 05 किग्रा0 खाद्यान्न) का निःशुल्क वितरण किया जाएगा तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को द्वितीय त्रैमास (जुलाई, अगस्त तथा सितम्बर, 2026) के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी प्रति कार्ड रू0-18/- प्रति किग्रा0 की दर से रू0-54/- में वितरण किया जाएगा।
-----------------

video

Pages