26 सितम्बर को दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), बल्केश्वर, आगरा में - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 9 सितंबर 2026

26 सितम्बर को दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), बल्केश्वर, आगरा में

26 सितम्बर को दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), बल्केश्वर, आगरा में

18 से 45 वर्ष के दिव्यांगजन रोजगार मेले में करें प्रतिभाग, उठाएँ लाभ

दिव्यांगजन रोजगार मेले में रोजगार के सुनहरे अवसर, शैक्षिक अभिलेख व रिज्यूम साथ लाएं

आगरा:-जिला समन्वयक उ०प्र० कौशल विकास मिशन ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजन हेतु रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 26 सितम्बर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), बल्केश्वर, आगरा में किया जाएगा।

जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, आगरा ने आगे यह भी अवगत कराया कि रोजगार मेले में जनपद आगरा के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन लाभार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अपने समस्त शैक्षिक अभिलेख एवं अद्यतन रिज्यूम साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हों।

उन्होंने जनपद के समस्त इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन लाभार्थियों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।
-------------

video

Pages