वारंटियों पर निबोहरा पुलिस का शिकंजा, 12 साल पुराने मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घर पर दबिश देकर खूबचंद को पकड़ा, न्यायालय के समक्ष किया पेश
आगरा। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निबोहरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विद्युत अधिनियम के करीब 12 साल पुराने मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव स्थित मकान से दबोचने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
अपर पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद के पर्यवेक्षण में निबोहरा पुलिस टीम क्षेत्र में वारंटी और वांछित अभियुक्तों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वाद संख्या 155/12 एवं मुकदमा अपराध संख्या 186/2011, धारा 138 विद्युत अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त अपने मकान पर मौजूद है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम भोगपुरा में दबिश दी और वारंटी अभियुक्त खूबचंद पुत्र विधाराम निवासी ग्राम भोगपुरा, थाना निबोहरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।