बाबा दुर्बलनाथ जी के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल हुए शामिल
खड़िक पाड़ा में श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव, समिति पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी
आगरा। बाबा दुर्बलनाथ जी के 165वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बाबा दुर्बलनाथ जी सेवा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। खड़िक पाड़ा स्थित श्री दुर्गा मंदिर कमेटी हॉल से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शोभायात्रा में सहभागिता कर बाबा दुर्बलनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। समिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
समिति अध्यक्ष एवं शोभायात्रा के आयोजक शिव कुमार राजौरा सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में तजेंदर राजौरा, हेमंत चलनी वाले, ओम प्रकाश चलनी वाले, अंगद सिंह, शिव सिंह चक्र, मदन किशोर पलवार, जयदीप सोनकर, संजय, जीतू बागड़ी और प्रमोद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा दुर्बलनाथ जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।