ताजमहल के आसपास पर्यटन पुलिस का बड़ा अभियान, 17 लपके गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 6 सितंबर 2026

ताजमहल के आसपास पर्यटन पुलिस का बड़ा अभियान, 17 लपके गिरफ्तार

ताजमहल के आसपास पर्यटन पुलिस का बड़ा अभियान, 17 लपके गिरफ्तार

आगरा। थाना पर्यटन पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा और पर्यटन स्थलों के आसपास अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाया। अभियान के दौरान ताजमहल एवं आगरा किला के आसपास पर्यटकों को परेशान करने, उन्हें सेवाएं लेने के लिए दबाव बनाने तथा अवैध रूप से गाइड, हॉकर और वेंडर के रूप में सक्रिय रहने के आरोप में कुल 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

पर्यटन पुलिस के अनुसार, ताजमहल और आगरा किला क्षेत्र में लगातार निगरानी के दौरान ऐसे लोगों की गतिविधियां सामने आईं, जो पर्यटकों को घेरकर होटल, गाइड, खरीदारी अथवा अन्य सेवाएं लेने के लिए दबाव बनाते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 17 आरोपितों को पकड़ लिया।

थाना पर्यटन की कमान संभालने के बाद प्रभारी अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से पर्यटन स्थलों के आसपास सक्रिय लपकों और अवैध रूप से पर्यटकों को सेवाएं देने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्यटकों को किसी भी प्रकार से परेशान करने या अनधिकृत तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किए गए सभी 17 आरोपितों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।

पर्यटन पुलिस का कहना है कि ताजमहल और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्यटकों को परेशान करने या उनकी सुरक्षा एवं अनुभव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

video

Pages