यूपी में 35 IPS के तबादले, आगरा में तीन DCP बदले; सैय्यद अली अब्बास समेत इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर
रविंद्र कुमार और साद मियां खां को आगरा में नई जिम्मेदारी, सोनम कुमार प्रयागराज और अतुल शर्मा लखनऊ भेजे गए
आगरा। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 35 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस फेरबदल का असर आगरा पुलिस कमिश्नरेट पर भी पड़ा है, जहां तीन DCP का तबादला किया गया है।
आगरा में तैनात DCP सैय्यद अली अब्बास को पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है। वहीं DCP सोनम कुमार को पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। आगरा में DCP के पद पर तैनात अतुल शर्मा को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
आगरा में इन अधिकारियों की तैनाती
शासन की तबादला सूची के मुताबिक रविंद्र कुमार, जो वर्तमान में DCP कानपुर नगर के पद पर तैनात थे, उन्हें पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया है। वहीं साद मियां खां, जो DCP गौतमबुद्ध नगर के पद पर तैनात थे, अब पुलिस उपायुक्त आगरा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अलावा मनोज कुमार यादव को ASP सहारनपुर से अपर पुलिस उपायुक्त आगरा भेजा गया है। ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को गोरखपुर में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया है। वहीं हेमेंद्र कुमार को अंबेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस उपायुक्त आगरा के रूप में नई तैनाती दी गई है।
इस फेरबदल के बाद आगरा पुलिस कमिश्नरेट में DCP स्तर पर नई तैनाती प्रभावी होगी। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत स्थानांतरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।