आगरा में गूंजा ‘चलता रहे मेरा दिल’ का संदेश, 3500 से अधिक लोगों ने लगाई सेहत की दौड़ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आगरा में गूंजा ‘चलता रहे मेरा दिल’ का संदेश, 3500 से अधिक लोगों ने लगाई सेहत की दौड़

आगरा में गूंजा ‘चलता रहे मेरा दिल’ का संदेश, 3500 से अधिक लोगों ने लगाई सेहत की दौड़

विश्व हृदय दिवस पर यथार्थ हॉस्पिटल का 3 किमी वॉकथॉन, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दिखाई हरी झंडी

आगरा। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय स्वास्थ्य को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के लिए यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आगरा की ओर से रविवार को 3 किलोमीटर ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया। वॉकथॉन में 3500 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर स्वस्थ हृदय और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में शहरवासी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, युवा और विभिन्न वर्गों के लोग आयोजन में शामिल हुए। प्रतिभागियों की मौजूदगी से वॉकथॉन ने जन-जागरूकता अभियान का रूप ले लिया।

वॉकथॉन के दौरान प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए योग प्रदर्शन और विभिन्न स्वास्थ्य-जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। आयोजन के माध्यम से नियमित शारीरिक सक्रियता, योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल दी गई, जबकि अन्य पुरस्कारों में प्रीमियम स्पोर्ट्स शूज और स्मार्ट वॉच सहित स्वास्थ्य एवं फिटनेस से जुड़े उपयोगी उपहार शामिल रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल, यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के एमडी डॉ. कपिल त्यागी, फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. मनीष गुरुदत्ता, ग्रुप सीईओ अमित सिंह समेत चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ और यथार्थ हॉस्पिटल की पूरी टीम मौजूद रही।

यथार्थ हॉस्पिटल की इस पहल के जरिए आगरा में ‘स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन’ का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचा। 3500 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित शारीरिक गतिविधियों को लेकर सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

video

Pages