साइबर ठगी: एत्मादपुर में युवक के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये, रात के अंधेरे में दो बार में साफ हुई रकम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 23 सितंबर 2026

साइबर ठगी: एत्मादपुर में युवक के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये, रात के अंधेरे में दो बार में साफ हुई रकम

साइबर ठगी: एत्मादपुर में युवक के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये, रात के अंधेरे में दो बार में साफ हुई रकम

जनपद आगरा। उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन साइबर अपराधों के नए नए मामले सामने आ रहे है। साइबर अपराधी अपना नया तरीका अपनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने में कामयाब होते दिख रहे हैं, कभी ग्रीन गैस की केवाईसी तो कभी शादी के कार्ड भेजकर लोगो को अपना शिकार बनाते हैं कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि बिना कोई एप्लीकेशन को खोले ही सीधा यूपीआई से पैसा कट जाता है। जब पीड़ितों के पास उनके खाते से कटी रकम का मेसेज आता है तो उनके होश उड़ जाते है। एक ऐसा ही मामला थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव नगला दरवेश पोस्ट अगवार का सामने आया है।

जहां पीड़ित मनोज कुमार पुत्र  रामेश्वर सिंह साइबर ठगों का शिकार बन गए हैं। बेखौफ जालसाजों ने उनके बैंक खाते से सेंध लगाकर कुल 90 हजार रुपये गायब कर दिए।

पीड़ित मनोज कुमार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना रविवार की रात की है। रात करीब 9:06 बजे एसबीआई खाते से पहली बार में 50 हजार रुपये कट गए। इसके ठीक 6 मिनट बाद, रात 9:12 बजे ठगों ने फिर से सेंधमारी करते हुए 40 हजार रुपये की चपत लगा दी।

मनोज कुमार को इस धोखाधड़ी की जानकारी रात में नहीं हो सकी। अगली सुबह जब उन्होंने अपना मोबाइल देखा, तो उनके होश उड़ गए। खाते से कुल 90 हजार रुपये कटने के मैसेज देखकर पीड़ित तुरंत हरकत में आया। पीड़ित के अनुसार, उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक एत्मादपुर में है, जिसमें से उनके साथ साइबर ठगी हुई है। ट्रांसफर्ड रकम के UTR नंबर (162794299093 और 969194556868) भी प्राप्त हुए हैं।

पीड़ित मनोज कुमार ने सोमवार को एत्मादपुर थाना में लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच करने, साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उड़ाए गए रुपये वापस दिलाने की मांग की है। बताया जाता है कि पीड़ित ने साइबर अपराध नियंत्रण टॉल फ्री नंबर 1930 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा दी है। अब देखने वाली बात ये होगी क्या इनके साथ हुई साइबर धोखाधड़ी का पैसा इनको मिलेगा या नहीं। ये तो अब आने वाला समय ही बता पाएगा।

video

Pages