आगरा में देर रात युवक की मौत से मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आगरा में देर रात युवक की मौत से मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

आगरा में देर रात युवक की मौत से मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

राजनगर में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे; पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा

आगरा। थाना लोहामंडी क्षेत्र के राजनगर में देर रात करीब 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन युवक को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक राजनगर निवासी प्रशांत की देर रात करीब दो बजे तबीयत बिगड़ने की जानकारी परिवार को हुई। परिजन तत्काल उसे लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सकों के मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


video

Pages