आगरा में प्रशिक्षु शिक्षकों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 7 सितंबर 2026

आगरा में प्रशिक्षु शिक्षकों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

आगरा में प्रशिक्षु शिक्षकों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

जनपद आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में शिक्षक दिवस का आयोजन शानदार तरीके से किया गया आयोजन के प्रारंभ में महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के आदेशों के क्रम में सभी प्रशिक्षुओं एवं डायट स्टाफ को राज्य शिक्षक सम्मान समारोह एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डीएलएड प्रशिक्षु शिक्षकों ने संस्थान में समारोह पूर्वक शिक्षक दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा बॉलीवुड क्विज़ एवं म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन भी किया गया बॉलीवुड क्विज़ में डॉ प्रज्ञा शर्मा की टीम वेलकम ने प्रथम तथा अनिल कुमार की टीम इंस्पायर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया म्यूजिकल चेयर में प्रवक्ता संजीव कुमार सत्यार्थी विनर रहे। प्रशिक्षुओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रियंका मौर्य ने स्पीच, श्यामवीर ने कविता का प्रस्तुतिकरण कर समा बांध दिया। इस अवसर पर बोलते हुए उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट आगरा विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक को अपने आचरण में हर उसे मूल्य को धारण करना चाहिए जो वह अपने छात्रों में देखना चाहता है। इस अवसर पर उन्होंने डायट के समस्त प्रवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समापन के अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह ने उपस्थित सभी स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु अभय सिंह एवं सजल चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता यशवीर सिंह,डॉ मनोज वार्ष्णेय, हिमांशु सिंह,पुष्पेंद्र सिंह, रंजना पांडे, लक्ष्मी शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद गौतम,अबू मोहम्मद आसिफ, यशपाल सिंह, डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा सहित समस्त डायट स्टाफ मौजूद रहा।

video

Pages