शारदा विहार में सजी थी जुए की महफिल, छह गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 30 सितंबर 2026

शारदा विहार में सजी थी जुए की महफिल, छह गिरफ्तार

शारदा विहार में सजी थी जुए की महफिल, छह गिरफ्तार

ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे आरोपी, 4,405 रुपये नकद समेत तीन मोबाइल और बाइक बरामद

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शारदा विहार स्थित मोना ठाकुर वाली गली में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जुआ खेल रहे छह लोगों को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन सिंह उर्फ मोना ठाकुर, अंकित महतो, छोटू, सुदर्शन, सनी और विनित के रूप में हुई है। मौके से ताश के पत्तों की तीन गड्डियां, 4,405 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मु0अ0सं0 643/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम और धारा 112(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में खलबली मच गई।

video

Pages