बल्केश्वर में सट्टे की खाई-बाड़ी का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 30 सितंबर 2026

बल्केश्वर में सट्टे की खाई-बाड़ी का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

बल्केश्वर में सट्टे की खाई-बाड़ी का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

कमलानगर पुलिस ने मकान में चल रहे सट्टे के अड्डे पर मारा छापा, 27,400 रुपये नकद समेत सट्टा पर्चियां और मशीन बरामद


आगरा के कमलानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लोहिया नगर, बल्केश्वर स्थित एक मकान में सट्टे का कारोबार संचालित किए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और सट्टे की खाई-बाड़ी में संलिप्त पांच लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 27,400 रुपये नकद, एक मशीन मय कागज रोल, एक मोबाइल फोन, एक रसीद कट्टा मय कार्बन पेपर, 23 सट्टा पर्ची और दो पेन बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर सट्टे का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कमलानगर में मु0अ0सं0 219/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

video

Pages