नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद
खंदौली पुलिस ने नादऊ पुल से दिंगबर उर्फ बब्बू को दबोचा, जांच में पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को आवश्यक कार्रवाई के बाद नियमानुसार उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाना खंदौली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दिंगबर उर्फ बब्बू उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना खंदौली में मु0अ0सं0 261/2026 के तहत धारा 137(2)/61(2)(a) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खंदौली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दिंगबर उर्फ बब्बू को नादऊ पुल से गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस टीम ने मामले से संबंधित नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बालिका को नियमानुसार उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।