आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो, असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों में सुधार करें: डीएम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो, असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों में सुधार करें: डीएम

आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो, असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों में सुधार करें: डीएम

मनीष बंसल ने की आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा, शिकायतकर्ता से संवाद और जरूरत पर मौके पर सत्यापन के दिए निर्देश

आगरा में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कैंप कार्यालय सभागार में आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने विभागवार प्राप्त फीडबैक और असंतुष्ट प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का केवल कागजी निस्तारण करने के बजाय वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित करने के साथ आवश्यकता पड़ने पर मौके पर जाकर स्थिति का सत्यापन भी किया जाए। उन्होंने विभागाध्यक्षों को अपने स्तर से आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों में सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पोर्टल पर अपलोड हो स्पष्ट और तथ्यपरक आख्या

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के बाद पोर्टल पर स्पष्ट और तथ्यपरक आख्या अपलोड की जाए। निस्तारण की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान और शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप वर्मा, अपर नगरायुक्त शिशिर कुमार, डीएफओ राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, एलडीएम ऋषिकेश बनर्जी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राघवेंद्र वर्मा, जीके वार्ष्णेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

।

video

Pages