सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर, नियमों के पालन को बताया नागरिकों की जिम्मेदारी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर, नियमों के पालन को बताया नागरिकों की जिम्मेदारी

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर, नियमों के पालन को बताया नागरिकों की जिम्मेदारी

सेवा संकल्प माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने हेलमेट-सीट बेल्ट के साथ नशे में वाहन न चलाने की दिलाई याद

आगरा में सेवा संकल्प माह के तहत सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आगरा-मथुरा रोड स्थित ट्रिपल शार्प फिटनेस ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, 26वीं मौजा अरसेना में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम का संचालन एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रिपल शार्प फिटनेस ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के अधिकृत प्रतिनिधि विकास गोयल ने मुख्य अतिथि डॉ. बबिता सिंह चौहान का स्वागत एवं सम्मान किया।

डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन अपनी जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।

एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में हर चालक को सड़क पर सतर्क और जिम्मेदार रहना चाहिए।

कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य वाहन चालकों और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर विकास गोयल ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

video

Pages