बिजली चोरी के मामले में फरार वारंटी राजस्थान से गिरफ्तार, इरादतनगर पुलिस ने घर पर दी दबिश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 12 सितंबर 2026

बिजली चोरी के मामले में फरार वारंटी राजस्थान से गिरफ्तार, इरादतनगर पुलिस ने घर पर दी दबिश

बिजली चोरी के मामले में फरार वारंटी राजस्थान से गिरफ्तार, इरादतनगर पुलिस ने घर पर दी दबिश

मुखबिर की सूचना पर अजीतपुरा पहुंची पुलिस टीम, आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

आगरा। बिजली चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को थाना इरादतनगर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के गांव में दबिश देकर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को थाना इरादतनगर पुलिस वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली चोरी के मामले में वारंटी अनिल पुत्र अजब सिंह अपने मूल गांव अजीतपुरा, थाना राजाखेड़ा, राजस्थान में मौजूद है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल राजस्थान के अजीतपुरा गांव पहुंची और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी अनिल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का स्थायी पता रहलई रोड, थाना इरादतनगर, आगरा है, जबकि उसका मूल पता ग्राम अजीतपुरा, थाना राजाखेड़ा, राजस्थान बताया गया है।

प्रभारी निरीक्षक देवकरन ने बताया कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

video

Pages