पावर ग्रिड स्टोर से केबल चोरी का छह घंटे में खुलासा, स्टोर चालक गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

पावर ग्रिड स्टोर से केबल चोरी का छह घंटे में खुलासा, स्टोर चालक गिरफ्तार

पावर ग्रिड स्टोर से केबल चोरी का छह घंटे में खुलासा, स्टोर चालक गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर एकता पुलिस ने दबोचा आरोपी, 54 फीट चोरी की अर्थिंग केबल बरामद

आगरा। पावर ग्रिड स्टोर से अर्थिंग केबल चोरी होने के मामले का थाना एकता पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की करीब 54 फीट अर्थिंग केबल बरामद की है। आरोपी की पहचान संजू पुत्र बेताल सिंह के रूप में हुई है, जो स्टोर का चालक बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, पावर ग्रिड आगरा के प्रबंधक ने थाना एकता में सूचना दी थी कि पावर ग्रिड के स्टोर से अज्ञात चोर द्वारा अर्थिंग केबल चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 480/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना एकता पुलिस की टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने आसपास के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनटीपीसी पावरग्रिड के पास से संजू को सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई करीब 54 फीट अर्थिंग केबल बरामद की है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages