पुलिस लाइन में कांस्टेबल की मौत, सुसाइड नोट में भाई से मांगी माफी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 13 सितंबर 2026

पुलिस लाइन में कांस्टेबल की मौत, सुसाइड नोट में भाई से मांगी माफी

पुलिस लाइन में कांस्टेबल की मौत, सुसाइड नोट में भाई से मांगी माफी

2019 बैच के थे अनुज कुमार, मेरठ के रहने वाले कांस्टेबल का पुलिस लाइन आवास में था परिवार

आगरा। पुलिस लाइन में शनिवार सुबह 2019 बैच के कांस्टेबल अनुज कुमार की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वह पुलिस लाइन के सशस्त्र पुलिस बल में तैनात थे और परिसर में बने आवास में रहते थे। सुबह पुलिसकर्मियों ने उन्हें परिसर में अचेत अवस्था में पाया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार अनुज कुमार मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे। शनिवार सुबह पुलिस परेड मैदान में नियमित अभ्यास के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी हुई। अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, नोट में उन्होंने अपने भाई से माफी मांगी थी और अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस लाइन आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। फुटेज में अनुज शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक मोबाइल पर बात करते दिखाई दिए थे। इसके बाद की गतिविधियों की भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

बताया गया है कि अनुज कुमार की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और उनका दो साल का बेटा भी है। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। कांस्टेबल की मौत से पुलिसकर्मियों और परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच के साथ मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

video

Pages