आंगन मिलन सेवा शिविर का आज शुभारंभ करेंगी मंत्री बेबी रानी मौर्य - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आंगन मिलन सेवा शिविर का आज शुभारंभ करेंगी मंत्री बेबी रानी मौर्य

आंगन मिलन सेवा शिविर का आज शुभारंभ करेंगी मंत्री बेबी रानी मौर्य

अजीजपुर और अभयपुरा में आयोजित होंगे कार्यक्रम, 27 से 29 सितंबर तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान

आगरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 27 से 29 सितंबर तक “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही ब्लॉक और जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

इसी क्रम में सोमवार को महिला एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य दो स्थानों पर आयोजित आंगन मिलन सेवा शिविरों का शुभारंभ करेंगी। मंत्री सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना बिचपुरी के आंगनबाड़ी केंद्र अजीजपुर पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे बाल विकास परियोजना अकोला के आंगनबाड़ी केंद्र अभयपुरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी सेवाओं और विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही लाभार्थियों तक योजनाओं का प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी अकोला और बिचपुरी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

video

Pages