वाटर वर्क्स से बाइक चोरी, छह घंटे में खुलासा; कमला नगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबोचे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

वाटर वर्क्स से बाइक चोरी, छह घंटे में खुलासा; कमला नगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबोचे

वाटर वर्क्स से बाइक चोरी, छह घंटे में खुलासा; कमला नगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबोचे

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में वाटर वर्क्स के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

जानकारी के मुताबिक, वादी ने थाना कमला नगर में सूचना दी कि वाटर वर्क्स के पास खड़ी उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0-209/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की बाइक की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यमुना नदी पुल के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह और राहुल पुत्र पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। घटना के महज छह घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और वाहन बरामद होने से पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई सामने आई है।

video

Pages