1976 बैच के विद्यार्थियों ने आगरा कॉलेज में मनाई गोल्डन जुबली, पुरानी यादों में खोए पूर्व शोधार्थी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

1976 बैच के विद्यार्थियों ने आगरा कॉलेज में मनाई गोल्डन जुबली, पुरानी यादों में खोए पूर्व शोधार्थी

1976 बैच के विद्यार्थियों ने आगरा कॉलेज में मनाई गोल्डन जुबली, पुरानी यादों में खोए पूर्व शोधार्थी


आगरा:-आगरा कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब वर्ष 1976 बैच के शोधार्थी अपने शोधकार्य के 50 वर्ष पूरे होने पर देश के अलग-अलग हिस्सों से अपने पुराने विभाग में एकत्रित हुए। पांच दशक बाद कॉलेज पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों ने विभाग की पुरानी यादों को ताजा किया और अपने साथ बिताए छात्र जीवन के अनुभव एक-दूसरे से साझा किए।रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने बताया कि इन सभी विद्यार्थियों ने वर्ष 1976 में शोधकार्य प्रारंभ किया था। वर्ष 2026 में शोधकार्य शुरू किए 50 वर्ष पूरे होने पर सभी पूर्व शोधार्थियों ने आगरा कॉलेज पहुंचकर अपनी पुरानी यादों और शोध के दौरान बिताए सुनहरे पलों को फिर से महसूस किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम एवं डॉ. आभा शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विभागाध्यक्ष प्रो. संचिता सिंह ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं का विभाग की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व छात्र प्रो. सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पहले के शिक्षक विद्यार्थियों की चिंता अभिभावकों की तरह करते थे। डॉ. एसपी त्रिपाठी ने अपने जीवन के 50 वर्षों के अनुभव साझा किए। 

आगरा में लंबे समय तक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके पूर्व विद्यार्थी अमिताभ ने विभाग से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए। पूर्व प्राचार्य डॉ. एके गुप्ता एवं डॉ. सहाब दास ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने पुराने शिक्षकों और विभाग से जुड़ी यादों को साझा करते हुए भावुक क्षणों को भी याद किया। पूर्व शोधार्थियों ने आगरा कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग को अपनी ओर से मां सरस्वती की धातु की प्रतिमा भी भेंट की।

कार्यक्रम में प्रो. बीके चिकारा, प्रो. कल्पना चतुर्वेदी, प्रो. विनीता गुप्ता, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. स्मिता चतुर्वेदी, प्रो. सौवीर सिंह, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. अमित चौधरी, प्रो. महेंद्र सिंह, प्रो. अवधेश जौहरी, चेतन गौतम, डॉ. सपना तोमर, डॉ. निधि जौहरी, डॉ. खुशबू यादव सहित अन्य शिक्षकों ने पूर्व विद्यार्थियों का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया।पूर्व छात्रों में डॉ. विनोद सहगल, डॉ. एससी गोयल, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. ऋषभ चतुर्वेदी, डॉ. अशोक जैन, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. एमसी शर्मा, डॉ. श्री किशन, अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य ने अपने संस्मरण साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में प्रो. मनोज रावत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रो. अमित अग्रवाल ने किया। पांच दशक बाद अपने पुराने विभाग में लौटे पूर्व शोधार्थियों के लिए यह मिलन समारोह पुरानी यादों को संजोने और छात्र जीवन के सुनहरे पलों को फिर से जीने का यादगार अवसर बन गया।

video

Pages