जनपद स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सुमित एवं प्रिंस प्रथम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

जनपद स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सुमित एवं प्रिंस प्रथम

जनपद स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सुमित एवं प्रिंस प्रथम


आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) आगरा में जनपद स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर तहसील स्तर से चयनित 34 तथा बेसिक स्तर पर विकासखंड स्तर से चयनित 52 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नाजिरपुरा, फतेहपुर सीकरी के सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरैठा, जगनेर के नैतिक द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय धनौली, अकोला के अनिल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं माध्यमिक स्तर पर जनता इंटर कॉलेज, खेरागढ़ के प्रिंस राजपूत ने प्रथम स्थान हासिल किया। भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाह की अनुष्का द्वितीय और डीएवी इंटर कॉलेज, कुंडोल के हेमंत तोमर तृतीय स्थान पर रहे।

डायट आगरा के उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य विजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उन्हें अपने ज्ञान को निरंतर अपडेट रखने की प्रेरणा मिलती है।प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि बेसिक स्तर पर विकासखंड और माध्यमिक स्तर पर तहसील स्तर की प्रतियोगिता 15 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3000 रुपये, द्वितीय को 2000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।समापन अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता ललित मोहन पाल एवं विजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। 

कार्यक्रम में प्रवक्ता लक्ष्मी शर्मा, एसबी आरती सहित डायट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया।

video

Pages