24 घंटे में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
लोहामंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दबोचा, महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस
आगरा। महिला संबंधी अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगरा पुलिस लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में थाना लोहामंडी पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही थाना लोहामंडी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि महिला एवं युवतियों से जुड़े अपराधों को लेकर आगरा पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।