24 घंटे में अपार्टमेंट्स में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

24 घंटे में अपार्टमेंट्स में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में अपार्टमेंट्स में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यू आगरा पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से दबोचे आरोपी, चोरी की चूड़ियां-टोटियां और नकदी बरामद

आगरा। शहर के अपार्टमेंट्स को निशाना बनाकर बंद फ्लैटों में चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू आगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और नकदी भी बरामद की है।

मंगलम शिला अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि इसी अपार्टमेंट में करीब 11 फ्लैटों को भी चोरों ने निशाना बनाया है। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना न्यू आगरा में मुकदमा अपराध संख्या 413/2026, धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए थाना न्यू आगरा पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और घटनाक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसी दौरान 16 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुष्पांजलि सीजन के पास से दो आरोपियों अजय और रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की 04 पीली धातु की चूड़ियां, 07 सफेद धातु की टोटियां तथा 6,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

न्यू आगरा पुलिस की इस कार्रवाई से अपार्टमेंट्स में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

video

Pages