आगरा कचहरी में तीन दुकानों की नीलामी, 29 अक्टूबर तक मांगी गई निविदाएं - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

आगरा कचहरी में तीन दुकानों की नीलामी, 29 अक्टूबर तक मांगी गई निविदाएं

आगरा कचहरी में तीन दुकानों की नीलामी, 29 अक्टूबर तक मांगी गई निविदाएं


पुरानी कैंटीन और दो फोटोस्टेट दुकानों के लिए खुलेगा टेंडर, 31 मार्च 2027 तक रहेगा आवंटन

आगरा। जिला न्यायालय परिसर आगरा में संचालित तीन दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीलामी समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-01, आगरा पुष्कर उपाध्याय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए दुकानों को आवंटित करने हेतु इच्छुक लोगों से सीलबंद लिफाफे में निविदाएं आमंत्रित की हैं।

नीलामी के तहत जिला न्यायालय परिसर में संचालित चाय-नमकीन-मिष्ठान की पुरानी कैंटीन, गेट नंबर-4 स्थित फोटोस्टेट की दुकान तथा गेट नंबर-4 और 5 के मध्य स्थित फोटोस्टेट की दुकान को शामिल किया गया है। इन दुकानों का आवंटन 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए किया जाएगा।

इच्छुक व्यक्ति अपनी निविदा 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक जिला न्यायालय के नजारत कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन दोपहर 1:30 बजे नीलाम समिति के समक्ष खोला जाएगा।

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोगों को दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संबंधित विवरण तथा नीलामी की शर्तों की जानकारी नजारत कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। जिला सूचना कार्यालय की ओर से जारी सूचना में इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर निविदा जमा करने को कहा गया है।

video

Pages