30 अक्टूबर को होगी महिला जनसुनवाई, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान करेंगी सुनवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

30 अक्टूबर को होगी महिला जनसुनवाई, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान करेंगी सुनवाई

30 अक्टूबर को होगी महिला जनसुनवाई, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान करेंगी सुनवाई

आगरा:- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान 30 अक्टूबर को आगरा के नवीन सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से यह जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
जिला प्रशासन के अनुसार, जनसुनवाई सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस दौरान महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज, कौशल विकास, परिवहन तथा मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग समेत विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा पुलिस आयुक्त अथवा उनके द्वारा नामित वरिष्ठ अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष और संबंधित क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी विभागीय सूचनाओं के साथ उपस्थित रहेंगे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों और आवेदनों के निस्तारण की कार्रवाई भी की जाएगी।प्रशासन ने महिला उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नवीन सर्किट हाउस सभागार पहुंचकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें और महिला जनसुनवाई का लाभ उठाएं।

video

Pages