31 अक्टूबर को आगरा में होगा मंडलीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव, निवेश और आधुनिक तकनीक पर होगा मंथन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

31 अक्टूबर को आगरा में होगा मंडलीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव, निवेश और आधुनिक तकनीक पर होगा मंथन

 31 अक्टूबर को आगरा में होगा मंडलीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव, निवेश और आधुनिक तकनीक पर होगा मंथन


आगरा:- पशुपालन विभाग आगरा द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की कुक्कुट विकास नीति-2022 के तहत पोल्ट्री क्षेत्र के समग्र विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को मंडलीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। एक दिवसीय कॉन्क्लेव की अध्यक्षता मंडलायुक्त करेंगे।
अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कॉन्क्लेव 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विकास भवन सभागार, संजय प्लेस, आगरा में आयोजित होगा। इसमें पोल्ट्री क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों, फार्मर्स और व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी जाएगी।

कॉन्क्लेव में वैज्ञानिक एवं आधुनिक पोल्ट्री प्रबंधन की तकनीकों को लेकर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही पोल्ट्री फार्मर्स और उद्यमियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के माध्यम से पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी अनुदान, आधुनिक तकनीकों और कुक्कुट विकास नीति के तहत उपलब्ध अवसरों की जानकारी मिलने के साथ विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।पशुपालन विभाग ने आगरा मंडल के छोटे-बड़े पोल्ट्री उद्यमियों, पोल्ट्री फार्मर्स तथा कुक्कुट पालन व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करने की अपील की है।

video

Pages