आगरा में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 4,770 रुपये और ताश की गड्डी बरामद
आगरा। जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 4,770 रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में नगर जोन में जुआ खेलने और सट्टे की खाई-बाड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पर्यटन विभाग कार्यालय के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश पुत्र रामधनी यादव, अजय पुत्र शिव चरण और अमित पुत्र पप्पू के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 4,770 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 658/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।