नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और यौन उत्पीड़न के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और यौन उत्पीड़न के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और यौन उत्पीड़न के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा। थाना खेरागढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बालिका के परिजन की तहरीर पर थाना खेरागढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जगनेर-बसैड़ी मार्ग से अभियुक्त अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

विवेचना के दौरान प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 की बढ़ोतरी की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages