चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, रकाबगंज पुलिस की कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, रकाबगंज पुलिस की कार्रवाई

चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, रकाबगंज पुलिस की कार्रवाई

आगरा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगरा पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना रकाबगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, रात्रि में थाना रकाबगंज की टीम बिजलीघर चौराहे के पास अंबेडकर पार्क के निकट बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर जांच की। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की। जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में जनपद फिरोजाबाद के थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज है।

मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर थाना रकाबगंज में अभियुक्त रवि कुमार के खिलाफ मुकदमा संख्या 199/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2), 317(5) और 318(4) में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

video

Pages