पिढ़ौरा में हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी घायल युवक की मौत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

पिढ़ौरा में हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी घायल युवक की मौत

पिढ़ौरा में हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी घायल युवक की मौत

आगरा:-थाना पिढ़ौरा क्षेत्र में युवक की हत्या और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर दीपक सिंह पासी के साथ मारपीट और धारदार हथियारों से हमला करने के मामले में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।जानकारी के अनुसार, बिठौली निवासी सागर बाल्मीकि ने 10 अक्टूबर को थाना पिढ़ौरा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 3 अक्टूबर को उनके भाई दीपक सिंह पासी पर कुल्हाड़ी और फरसे से हमला किया गया था। घटना में परिवार के अन्य लोग भी घायल हुए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दीपक सिंह की मौत हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

 इसी क्रम में 23 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पिढ़ौरा पुलिस टीम ने गोपालपुरा-भदरौली मार्ग पर पूजा पब्लिक स्कूल के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय सिंह (48) और चरण सिंह उर्फ छोटू (25) के रूप में हुई है। दोनों बिठौली निवासी स्वर्गीय अजब सिंह के पुत्र और सगे भाई हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

video

Pages